ताज स्कड पब्लिक स्कूल व गुदरी स्थित क़ुरैश एकेडमी के बच्चों को सम्मान से नवाजा

दैनिक आवाज न्यूज रांची: माही ने काँटाटोली स्थित ताज स्कड पब्लिक स्कूल व गुदरी स्थित क़ुरैश एकेडमी के बच्चों को सम्मान से नवाजा


ये छोटे-छोटे प्यारे बच्चें समाज के ब्राण्ड अम्बेसडर हैं : अब्दुल्लाह कैफ़ी

सभी बच्चों के अंदर एक कलाकार छिपा रहता है: परवेज़ क़ुरैशी

माही ने पिछड़े समाज के स्कूलों व उनके बच्चों को आगे लाने का बेहतरीन काम सरअंजाम दिया है : फ़रज़ाना फ़ारूक़ी


बच्चें जन्नत के हसीनो-जमील फूल हैं और आप सभी उस फूलों के माली है : मोहम्मद सोहैल

बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है जिसे माही बख़ूबी अंजाम देने का काम कर रहा है : ज़ुबैर अख़्तर (निदेशक- ताज स्कड पब्लिक स्कूल)

राँची : मौलाना आज़ाद की जयंती पर मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) द्वारा हज हाउस में आयोजित शैक्षिक और सांस्कृतिक मेला-2023 में लगभग 30 विभिन्न स्कूलों के 550* छात्रों ने भाग लिया था।


काँटाटोली स्थित ताज स्कड पब्लिक स्कूल और गुदरी क़ुरैशी मोहल्ला स्थित क़ुरैश एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों की भागीदारी को सम्मानित करते हुए, माही के सदस्यों ने उन्हें स्कूल *पार्टिसिपेशन अवार्ड* और मेले से संबंधित *मेमोरी फोटो* प्रदान किए।

उन्होंने सर्टिफिकेट और मेडल से उन छात्रों को सम्मानित किया, जो विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया था। माही की इस इनिशिएटिव ने छात्रों की रचनात्मकता और समर्पण की सराहना की है, और शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित किया।
 

            इस मौके पर  मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद व मोटिवेटर अब्दुल्लाह कैफ़ी ने कहा - माही ने बच्चों व स्कूल मैनेजमेंट को एनकरेज़ करने के लिए लाज़वाब महफ़िल सजाई है उनके तमाम इराकीन का मैं शुक्रिया अदा करते हुए दुआ देता हूँ कि वे और मज़ीद इसी तरह तालीमी मैदान में काम करते रहे हम सभी आपके साथ हैं। मैं शिक्षकों व बच्चों से कहता हूँ कि ये बच्चें बेहतरीन सलाहियतों के साथ ह्यूमन रिसोर्स है और ऊपर वाले ने सभी को मुख़्तलिफ़ सलियतों से नवाजा है, इसे तलाशने व परवान चढ़ाने की जिम्मेदारी टीचरों की है।जरूरत है। शिक्षक होना अपने आप मे बड़ी बवक़ार बात है, शिक्षक ही समाज को बनाते हैं। आप जो काम कर रहे हैं हिम्मत व लगन से करते रहें, आने वाले दिनों में यही बच्चे आपकी तआरुफ़ होंगे। आपके लिए एक-एक बच्चा *ब्रांड अम्बेसडर* है, इसलिए हमें बहुत ज्यादा इनकी *ज़ुबान, मैथेमैटिक्स, साइंसी व दीगर उलूम* में मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि आगे चलकर यही बच्चें घर, समाज,क़ौम, व मुल्क़ के तरक़्क़ी के बाइस बनेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार,लेखक व चित्रकार परवेज़ क़ुरैशी ने कहा - बच्चे भविष्य के निर्माता है और इन बच्चों को मोटीवेट करने का माही ने बेहतरीन क़दम उठाया। हमारे बचपन मे बहुत ही कम अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल हुआ करते थे लेकिन अब स्लम क्षेत्र के बच्चे भी अंग्रेज़ी में बात करते हैं यह देखकर बहुत खुशी होती है। जरूरत है इन बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक व सांस्कृतिक विकास भी हो क्योंकि हर बच्चों के अंदर एक कलाकार भी छिपा रहता है उनके कला को पहचाना जाए और उसे तराशा जाए।
     सोशल एक्टिविस्ट व महिला अधिकार पर काम करने वाली फ़रज़ाना फ़ारूक़ी ने कहा- माही ने अदम्य साहस दिखाते हुए बड़े-बड़े स्कूलों के साथ-साथ गली-मोहल्ले व पिछड़े समाज के स्कूलों व उनके बच्चों को आगे लाने का बेहतरीन काम सरअंजाम दिया है। 
         माही की ओर से नायब सदर हाजी नवाब ने कहा - माही ने 11 नवंबर को मौलाना आजाद के यौमे पैदाइश के मौके पर एक मेला सजाया था, उसे सजाने व संवारने के असल मुस्तहक़ स्कूल मैनेजमेंट व बच्चों का है जिन्होंने अपने कला, प्रोग्राम व सलाहियतों से सुंदर छटा बिखेरा। मैं माही के जानिब से स्कूल के सभी मेम्बरों,शिक्षकों व बच्चों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।
        माही के जावेद अहमद ने कहा - मेले के मौके पर बच्चों के सलाहियतों व प्रदर्शनों को देखने के बाद मुझे जानकारी हुई कि इन बच्चों में बहुत ही टैलेंट है और भविष्य में भी असीम संभावनाएं हैं। इन्हें संभालने व सजाने की जरूरत है ताकि ये नौनिहाल अपने ख्वाबों की ताबीर पा सके और तालीमी मैदान के बुलंद मीनार बन सके।
          समाजी कारकून मोहम्मद सोहैल ने कहा- बच्चें जन्नत के हसीनो-जमील फूल हैं और आप सभी उस फूलों के माली है। आप सभी को *इल्मों-हिकमत की सिंचाई करनी है* ताकि आगे जाकर ये हर *तरक़्क़ीयाती* व *फलाही कामों* में लहलहा सके। इन प्यारे व नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों को मोटिवेट कर माही ने समाज के लिए अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन निर्वहन किया है, मैं उनके सभी इराकीन को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।
          ताज स्कड पब्लिक स्कूल के निदेशक ज़ुबैर अख़्तर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि माही ने सभी स्कूलों व बच्चों का बेहतरीन गुलदश्ता हज हाउस में मौलाना आजाद के पैदाइश के मौके पर सजाया था जो अनोखा व दर्शनीय था जहाँ हमारे स्कूल ताज स्कड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी पार्टिसिपेट किया और कल्चरल प्रोग्राम में प्रथम व फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर हमारा, स्कूल का व समाज का नाम रौशन किया। बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है जिसे माही बख़ूबी अंजाम देने का काम कर रहा है।
    मंच का संचालन तानिया ख़ुर्शीद व धन्यवाद ज्ञापन ज़ुबैर अख़्तर ने किया।

इस मौके पर हाजी नवाब, जावेद अहमद, मोहम्मद सोहैल, मोहम्मद शाहिद, ख़ालिद सैफुल्लाह,शमीम अहमद,शमा मुस्कान,ज़ैनब,शबनम,ज़ेबा, मुस्कान,शाइस्ता,सबा,अलीशा,ज़ोया और मोहम्मद सलाहउद्दीन के साथ-साथ स्कूल के बच्चे और अभिभावक गण मौजूद थे।

Comments