CM Hemant Soren को ED ने भेजा छठा समन, 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

 Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने


मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को फिर बुलाया है. इसके लिए उन्‍हें छठा समय भेजा गया है. इसके अनुसार मुख्‍यमंत्री को 12 दिसंबर को रांची स्थिति ईडी दफ्त्तर में हाजिर होना पड़ेगा. ईडी हेमंत सोरेन से बरियातू के जमीन घोटाला मामले (Bariatu Land Scam) में सवाल-जवाब करेगी.

बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन है. इस जमीन को लेकर ईडी हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी. यह जमीन 12 प्लॉट में बंटी है। जमीन की घेराबंदी भी हो चुकी है. ईडी को बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद (Bhanu Pratap Prasad) के आवास से छापेमारी के दौरान जमीन के कागजात मिले थे.

ईडी पांच बार कर चुका है समन, हेमंत सोरेन नहीं गए

इससे पहले ईडी मुख्यमंत्री को पांच बार समन कर चुका है. लेकिन, वे नहीं गए.

  • पहला समन कर 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन सीएम हेमंत ने ईडी को पत्र लिखकर बताया था कि उन्होंने कोर्ट में समन के खिलाफ याचिका दाखिल की है. कोर्ट का जो निर्णय होगा, उसके आधार पर वे आगे बढ़ेंगे.
  • दूसरा समन कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया. लेकिन वे ईडी कार्यालय नहीं गए.
  • इसके बाद उन्हें तीसरा समन 9 सितंबर को भेजा गया.
  • चौथा समन 23 सितंबर को ईडी ने भेजा.
  • हेमंत सोरेन को पांचवां समन चार अक्टूबर को किया गया. लेकिन वे ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए नहीं गए.

8.46 एकड़ जमीन का बाजार मूल्य है 50 करोड़

ईडी को भानू प्रताप प्रसाद के आवास से मिले कागजात के आधार पर जानकारी मिली कि जमीन का बाजार मूल्य 50 करोड़ रुपए है. उक्त जमीन की खाता संख्या 221 गैरमजरूआ भुइहरी जमीन है. खाता संख्या 210, खाता संख्या 234, खाता संख्या 223 और खाता संख्या 227 बकास्त भुइहरी जमीन है. खाता संख्या 109 आरएस खतियान में लोधा पाहन वल्द बिरसा पाहन के नाम दर्ज है. खाता संख्या 221 प्लाट संख्या 983 रकबा 0.21 एकड़, प्लाट संख्या 985 रकबा 0.41 एकड़ की जमाबंदी पंजी टू में संधारित है. खाता संख्या 221 प्लाट संख्या 987 का रकबा 0.8 एकड़ कुश कुमार भगत के नाम से और 0.16 एकड़ बुधन राम के नाम दर्ज है. खाता संख्या 109 प्लाट संख्या 986 रकबा 1.09 एकड़ लोधा पाहन के नाम दर्ज है.

Comments