राँची :अभिनेत्री अमीषा पटेल का 27 फरवरी को होगा बयान दर्ज

 राँची :अभिनेत्री अमीषा पटेल का 27 फरवरी को होगा बयान दर्ज

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस 27 फरवरी को सीआरपीसी 313 के तहत अपना बयान दर्ज करायेंगी।

 रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में अमीषा पटेल, उनकी कंपनी अमीषा पटेल प्रोडक्शन और बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रूमर का बयान दर्ज होगा.दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के लिए समझौते की पेशकश की थी। लेकिन समझौता नहीं हो पाया. जिसके बाद अदालत ने अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित कर दी। 

बता दें कि फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह का आरोप है कि फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने तीन करोड़ लिया था. उसने एक्ट्रेस के खाते में पैसे ट्रांसफर किये थे. फिल्म नहीं बनने पर अजय ने अमीषा पटेल से पैसा मांगे तो एक्ट्रस ने तीन करोड़ का चेक दिया था. लेकिन वो बाउंस हो गया था. जिसके बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.

Comments