Skip to main content
चंपई सोरेन सरकार 5 फरवरी को अपना बहुमत साबित करेगी
चंपई सोरेन सरकार 5 फरवरी को अपना बहुमत साबित करेगी
रांची। चंपई सोरेन सरकार 5 फरवरी को अपना बहुमत साबित करेगी। शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक ली। कैबिनेट की बैटक में मंत्र के रूप में आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे।
बैठक में 5 और 6 फरवरी को विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। कैबिनेट की जानकारी देते हुए सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कैबिनेट में आज तीन प्रस्ताव पारित हुए।
बजट सत्र जो 9 फरवरी को आहूत किया गया था, उसे विलोपित किया गया है। वहीं, 5 और 6 फरवरी को विशेष सत्र बुलाया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। उसके बाद सोरेन सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। 5 को ही बहुमत साबित करने की प्रक्रिया शुरू होगी, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा 6 फरवरी को होगी।
Comments
Post a Comment