पलामू में बाइक लूटकांड का खुलासा, नौ बाइक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
पलामू : पुलिस ने लूटी गयी एक बाइक सहित नौ बाइक बरामद की है। साथ ही दो कांडों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह, संतोष रजक एवं एक अन्य शामिल है। इस कांड का तीसरा आरोपी फरार है।
जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने शुक्रवार को बताया कि 27 जनवरी को जिले के पाण्डू थाना क्षेत्र के बनवारी मोड़ के पास तीन अज्ञात लुटेरों ने गढवा के चिरौजिया के सुदामा बैठा की बाइक लूट ली थी। पुलिस ने छापेमारी को सोनू सिंह को पकड़ा। उसके घर से एक अन्य बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गयी, जिसका कोई कागजात उसके पास नहीं था।
सोनू सिंह ने लूट की घटना के शामिल एक अन्य साथी का नाम संतोष रजक बताया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह बात सामने आयी कि संतोष रजक सुदामा रजक के गोतिया परिवार से आता है। संतोष रजक का अपने गोतिया से हमेशा विवाद रहता है। इसी कारण बदला लेने के लिए संतोष ने दहेज में दी जानी वाली बाइक लूट ली थी, ताकि लड़की की शादी टूट जाये।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इसी तरह पांडू थाना क्षेत्र के ही गोलपा इलाके से विकास कुमार को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गयी। एसपी ने बताया कि सारी मोटरसाइकिल जपला नौडीहा बाजार और लठैया इलाके के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गयी थी।

Comments
Post a Comment