भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री परम आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने के भारत सरकार की घोषणा का हृदय से स्वागत।
96 वर्षीय आडवाणी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसंघ और भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने में और भारत सरकार में महत्वपूर्ण पदों में रहते हुए देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुझे सबसे पहले वर्ष 1978 में उनसे पिता श्रद्धेय सीताराम मारू जी के साथ मिलने का अवसर मिला था जब वे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। श्री आडवाणी जी की दूसरी रथ यात्रा में वर्ष 1996 में उनके साथ गढ़वा से लेकर सिवान तक की 7 दिनों की यात्रा का बिहार में सह प्रभारी होने का दायित्व निभाया था. वर्ष 2004 में उनके आवास पर उनके 76वें जन्मदिन की शुभकामना देते हुए का एक चित्र।

Comments
Post a Comment