दिनभर की खास खबर, दैनिक आवाज न्यूज 24

रांची: झारखंड अब इन -लीगल माइनिंग और लीकर स्कैम मैं ईडी बढ़ेगी आगे - केन्द्रीय एजेंसी सूत्रों के हवाले से!



नई दिल्ली: ईडी  ने कोर्ट में पेश की 8000 पन्नों की चार्जशीट, बताया दिल्ली जल बोर्ड में कैसे हुआ भ्रष्टाचार..?

------------------------------------------------------------------

रांची : ईडी  ने बरियातू के बड़गाईं अंचल स्थित 8.5 एकड़ जमीन को अटैच कर लिया है,  हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (पीसी) दाखिल कर दी है शनिवार को रांची (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट में ईडी के अधिकारियों ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (पीसी) दाखिल की है लगभग साढ़े पांच हजार पन्नों की प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (पीसी) जमा की गई है, जिसमें कोर्ट को यह विस्तृत जानकारी दी गई है कि लैंड स्कैम के जरिये हुये मनी लॉन्ड्रिंग में किसकी क्या भूमिका है ईडी ने जो पीसी दायर की है उसमें हेमंत सोरेन के साथ बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप, आर्किटेक्ट् विनोद सिंह, हिलेरीयस कच्छप और राजकुमार पाहन का नाम शामिल है!


रांची :  हेमंत को जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री के लिए कल्पना सोरेन का नाम का चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर चल रहा था लेकिन चंम्पाई सोरेन का नाम पर मोहर लगाते ही स्थिति बदल गई अब कल्पना सोरेन को लेकर  गांडेय सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं हालांकि, अभी तक इस सीट से जेएमएम ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है!


ओड़िशा :  सियासत कभी भी फिल्मी दुनिया के प्रभाव से अछूती नहीं रही है पिछले दो दशकों से कई अभिनेता बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल होने के लिए कतार में थे मगर अब 2024 में बीते 15 दिनों से भी कम समय में कम से कम दो उड़िया अभिनेता बीजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं!


पश्चिम बंगाल : ईडी ने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया है बशीरहाट जेल में पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया शेख शाहजहां को पीएमएलए मामले में गिरफ्तार किया गया है उन्हें सोमवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा इससे पहले शनिवार को संदेशखाली में जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां शेख से बशीरहाट जेल में पूछताछ की पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी अधिकारियों की एक टीम ने जेल के अंदर उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की!


यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद 55 दिनों तक फरार रहने के बाद शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 5 जनवरी को कथित राशन घोटाले में उनके घर की तलाशी लेने गई ईडी अधिकारियों पर भीड़ के हमले जाने के बाद वह फरार हो गए था शेख फिलहाल केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में जेल में बंद है कलकत्ता हाईकोर्ट ने 6 मार्च को हमले का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था!


नई दिल्ली: प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को आज ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है सूत्रों ने कहा कि अब्दुल खादर पुत्तूर, अंशद बदरुद्दीन और फिरोज के पीएफआई के लिए फिजिकल ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया गया एजेंसी ने तीनों लोगों पर पीएफआई कैडर को हथियार प्रशिक्षण देने और इसके लिए प्रतिबंधित संगठन से पर्याप्त धन प्राप्त करने का आरोप लगाया है!


नई दिल्ली : कथित शराब घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे ईडी का एक्शन लगातार जारी है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजा है उन्हें आज शनिवार को ही पूछताछ के लिए बुलाया है सूत्रों के मुताबिक, गहलोत को शराब नीति में पूछताछ और पीएमएल के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है कैलाश गहलोत पर आबकारी नीति का ड्राफ्ट तैयार करने का आरोप इसके साथ ही कैलाश गहलोत के घर पर विजय नायर रुकता था!


वह करीब पौने 12 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे पूछताछ के बाद बाहर आने पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया बता दें, ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ की उन्होंने कहा, "मुझसे जो भी सवाल पूछे गए, मैंने उन सभी का जवाब दिया मुझे सिविल लाइंस में सरकारी बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन मैं हमेशा वसंत कुंज में अपने निजी आवास में रहा हूं, क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे वहां से जाना नहीं चाहते थे विजय नायर मेरे आवंटित बंगले में रह रहा था कोई जिरह नहीं की गई!"

Comments