Dainik Aawaz News Chatra :
लोकसभा चुनाव 2024: BJP की पांचवीं लिस्ट में चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुलू महतो व दुमका से सीता सोरेन को टिकट।
रांची-झारखंड की चतरा, धनबाद व दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी. चतरा से जहां कालीचरण सिंह को टिकट दिया गया है, वहीं धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने ढुलू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है. सीता सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने इससे पहले अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी. पिछले दिनों जारी बीजेपी की लिस्ट में दुमका से सुनील सोरेन के नाम की घोषणा की गयी थी, लेकिन अब इनकी जगह झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में आयीं सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है. तीनों लोकसभा सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है.

Comments
Post a Comment