श्री कृष्णा क्लब रातू रोड पिछले 4 वर्षों से रामनवमी में राम भक्तों का कर रहा है स्वागत

 श्री कृष्णा क्लब रातू रोड पिछले 4 वर्षों से रामनवमी में राम भक्तों का कर रहा है स्वागत: 

दैनिक आवाज न्यूज रांची : श्री कृष्णा क्लब रातू रोड रांची ने रामनवमी को लेकर लगाया विशाल भंडारा, किया राम भक्तों का भव्य स्वागत, तमाम जुलूस में शामिल लोगों को चना, बिस्किट, टॉफी, शरबत बांटकर  लोगों का किया स्वागत। 


आपको बता दे श्री कृष्णा क्लब लगभग 4 सालों से अपनी सेवा लगातार इसी प्रकार से देते आ रही है।

श्री कृष्णा क्लब के अध्यक्ष सिंटू जायसवाल ने कहा कि हम श्री कृष्णा क्लब को भली भांति पिछले 4 वर्षों से लगातार चल रहे हैं, और और इस कार्य में हम अपने उपाध्यक्ष, संरक्षक, कार्यकर्ता लोग  सभी मिलकर अपना योगदान देकर इस शिविर को चलाते हैं।


श्री कृष्णा क्लब के शिविर में इन सभी का योगदान रहा:-अध्यक्ष सिंटू जायसवाल, उपाध्यक्ष मदन कुमार सोनू, संरक्षक बिट्टू चौधरी, एवं कार्यकर्ता में अमित राय, गोल्डी वर्मा, रवि वर्मा, आर्यन जायसवाल, विकास सिंह, एवं 

महिला कार्यकर्ता में पिंकी जयसवाल, रिंकी जायसवाल, मीणा तिर्की, वर्षा जैस्वाल, मुस्कान सिंह, सेजल जायसवाल, काजल सिंह, इत्यादि सभी मौजूद रहे।


Comments