झारखंड पार्टी के चतरा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन गंझु ने चंदवा एव बालूमाथ का किया दौरा
![]() |
| दर्शन गंझू |
दैनिक आवाज न्यूज: लातेहार। झारखंड पार्टी के चतरा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन गंझु ने सोमवार को चंदवा एव बालूमाथ का दौरा किया।
दर्शन गंझु सबसे पहले चंदवा से नजदीक प्राचीन नगर भगवती मन्दिर पहुंचे, पूजा अर्चना की, माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन गंझू माता के दर्शन करने के पश्चात चंदवा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। साथ ही कार्यकर्ताओ को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर विश्वनाथ गंझु, अमृत भोगता, नरेश गंझु, सोमनाथ गंझू, प्रकाश गंझू, सत्यनारायण गंझु, जगमोहन गंझू, दिलीप गंझू, सूरज गंझू, नरेश गंझू, पुनेश्वर गंझू, रामजीत गंझू, रामोतार गंझू, अरुण गंझू, भीम गंझू, कर्मा गंझू, रामवचन देव गंझू, मनोज गंझू, सत्यनारायण गंझू, बबलू गंझू, महेश गंझू, नागेश्वर गंझू, बसंत गंझू, सुदेश गंझू सहित कई लोग शामिल थे।
कौन हैं दर्शन गंझू?
रांची के निजी बैंक्वेट हॉल में झारखंड पार्टी के मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमे पार्टी प्रमुख एनोस एक्का एवं वरीय पदाधिकारी के समक्ष भोक्ता समाज के अग्रणी नेता दर्शन गंझू अपने कई समर्थकों के साथ झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें एनोस एक्का ने पार्टी के अंदर माला पहनकर स्वागत किया था। झारखंड पार्टी हाल के दिनों में जल,जंगल और जमीन जैसे विषयों को लेकर काफी मुखर रही है। इन्हीं विषयों से प्रभावित होकर लोग झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और झारखंड के कई ऐसे मुद्दों को लेकर दर्शन गंझू , झारखंड पार्टी के चतरा से लोकसभा चुनाव प्रत्यासी चुने गए हैं।


Comments
Post a Comment