दैनिक आवाज न्यूज: ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा किया गया
नमाज अदा कर अमन खुशहाली की मांगी गई दुआएं : मो नुरुल अंसारी
टंडवा:-प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत राहम,कमता,बड़गांव,टंडवा,गाडिलॉन्ग,कसियाडीह जैसे गांव में निवास करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। एवं सैंकड़ो की संख्या में मस्जिद व ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा की गई। गांव प्रखंड जिला के साथ देश की अमन चैन सुख शांति और भाईचारे की दुआ की कामना कि गई । तथा मस्जिद ईदगाह खतीब-व-इमाम ने ईद-उल - फितर की महत्व बताई।उन्होंने बताया कि पवित्र रमजान के महीने में कुरान शरीफ की आयतें इस दुनियां मे नाजिल की गई थी।जिनको रमजान के महीने में पढ़ा जाता है।
इस त्योहार की सबसे बड़ी विशेषता फितरा और जकात और पुण्य के लिए संपत्ति का कुछ हिस्सा निकालकर असहायों और गरीबों के बीच वितरित कर उन्हें मदद करना है। ईद की नमाज होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद कही साथ ही घर घर जाकर मित्रों-संबंधियों के घर जाकर ईद की मुबारक कही। वहीं बच्चों में ईद को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।
रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं।और सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान के पवित्र महीने की तीसवें रोजे के दिन मे ईद का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व त्याग धैर्य और भाईचारा को मजबूत करता है। इस त्यौहार में लगभग सभी जगह पर प्रखंड प्रशाशन की मौजूदगी थी। वहीं राहम में मुबारक बाद पेश करने के लिए बिस सूत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुभास यादव,राहम मुखिया विश्वजीत उरांव,पंसस विकाश पांडेय,अरविन्द पांडेय,रूपलाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment