विधायक इरफान अंसारी जी ने समस्त देशवासियों मे अमन चैन व भाईचारे की दुआ की

दैनिक आवाज न्यूज: विधायक इरफान अंसारी ने समस्त देशवासियों सहित झारखंड और जामताड़ा के लोगों को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


विधायक इरफान अंसारी जी ने समस्त देशवासियों मे अमन चैन व भाईचारे की दुआ की।

अपने विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर कर्माटांड़ व जामताड़ा का सघन दौरा कर सभी लोगों को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


पूरे देश में भाजपा द्वारा नफरत फैलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ हम लोग मोहब्बत फैलाने का काम कर रहे हैं-इरफान अंसारी।

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज अपने पैतृक आवास मधुपुर के ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अता की जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। मौके पर विधायक जी ने पूरे देश सहित झारखंड और अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में अमन चैन व भाईचारे की दुआ की। नमाज के तुरंत बाद विधायक इरफान अंसारी जी अपने विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर कर्माटांड़ एवं जामताड़ा का सघन दौरा कर सभी लोगों को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक जी ने सभी लोगों से गले मिलकर ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


मौके पर विधायक जी ने कहा की ईद का त्यौहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी सभी धर्म का सम्मान करती है। हम सभी लोग सभी धर्म के त्योहार पर सबके घर जाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। आज पूरे देश में भाजपा द्वारा नफरत फैलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इस नफरत के बाजार में मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है।


विधायक इरफान अंसारी जी के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया और सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और साथ में सेवइयां भी खाया। आगे विधायक जी ने कहा कि सभी के जीवन में ढेर सारी तरक्की आए और सभी लोग सही रास्ते पर चले यही में दुआ करता हूं।

Comments