रांची से सुबोधकांत, धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा बाकी
दैनिक आवाज न्यूज : रांची से सुबोधकांत, धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा बाकी
रांची: झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस मे सहमति बन गई हैं । मिली जानकारी के अनुसार रांची से सुबोधकांत सहाय ,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी को प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आई है।
वही चतरा सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मिली जानकारी के अनुसार इन प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए है सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।
आपको बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, भाकपा माले को एक और राजद को एक सीट मिली है। झामुमो ने गिरिडीह (मथुरा महतो), दुमका (नलिन सोरेन), राजमहल (विजय हांसदा और सिंहभूम (जोबा मांझी) के नाम की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर में प्रत्याशी उतारना बाकी है। वहीं सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अभी तक लोहरदगा (सुखदेव भगत), हजारीबाग से जेपी पटेल और खूंटी में कालीचरण मुंडा के नाम की घोषणा कर पाई है। कांग्रेस ने अभी तक धनबाद, गोड्डा, चतरा और रांची लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वही राजद ने पलामू में ममता भुईंया को तो भाकपा माले ने कोडरमा में विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतार दिया है।

Comments
Post a Comment