रामनवमी महापर्व को लेकर टंडवा पुलिस व प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
रिपोर्ट: मो नुरुल अंसारी
टंडवा (चतरा): प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सोमवार देर शाम प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी महापर्व को लेकर एसडीपीओ प्रभात रंजन के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बाजार टांड दुर्गा मंडप परिसर होते हुवे शहीद चौक तक निकाली गई। पश्चात सराढु, बड़गांव, मिश्रौल, खरीका, कामता के विभिन्न चौक- चौराहों व मुहल्लों में भ्रमण करते आमलोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई साथ ही प्रशासन ने अवगत कराते हुवे बताया की किसी भी अप्रिय घटनाओं से निपटने में पुलिस प्रशासन तैयार है।
पर्व त्यौहारों में संवेदनशीलता को देखते हुवे लोगों से अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देने व किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब प्रशासन से साझा करने की बातें कही गई। इस मौके अंचल अधिकारी राजेन्द्र दास, बीडीओ देवलाल उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित पदस्थापित एसआई व पुलिस बल शामिल थे।
*फोटो : फ्लैग मार्च करते अधिकारी*

Comments
Post a Comment