पैरों के तलवों में महसूस होती है जलन, तो ये 5 घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम, दूर होगी Burning Sensation

 Burning Sensation In Feet: अक्सर ही पैरों के तलवों में जलन महसूस होने लगती है. आप भी इस दिक्कत से दोचार हो रहे हैं तो यहां जानिए कौनसे उपाय आ सकते हैं काम।

Home Remedies: पैरों के तलवों से ही हम लंबी दूरी तय करते हैं. सही जूते ना पहनने, नंगे पैर घूमने या नस खिंच जाने पर पैरों में तकलीफ महसूस होने लगती है. पैर के तलवे में होने वाली जलन (Burning Sensation) की बात करें तो इसके कई कारण हो सकते हैं. पैरों के तलवों में जलन का मुख्य कारण नर्व डैमेज होता है. इसके अलावा डायबिटीज या जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन भी इसके कारणों की गिनती में शामिल है. ज्यादातर वयस्कों में यह दिक्कत देखने को मिलती है. इसके अलावा, पैरों के तलवे (Feet Soles) के अलावा पंजों और पैर के बाकी हिस्से में भी यह जलन या झनझनाटह महसूस हो सकती है. इस जलन से छुटकारा पाने के लिए और तलवों की जलन कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। 

पैर के तलवों की जलन के घरेलू उपाय | Burning Sensation In Soles Of Feet Home Remedies 

बर्फ का पानी 


पैरों के तलवे में हो रही जलन को दूर करने के लिए बर्फ के पानी में पैर डुबाकर बैठा जा सकता है. इससे पैरों की जलन से राहत मिलती है. ध्यान रहे कि यह पानी एकदम ठंडा हो और आपके पैर पूरी तरह इसमें डूब जाएं. अगर आपके तलवों में अक्सर ही दर्द होता है तो रोजाना इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है. 


सेब का सिरका 

सेब के सिरके का अलग-अलग तरह से सेहत और स्किन के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. तलवों की जलन से छुटकारा दिलाने में भी सेब का सिरका मददगार साबित होता है. इसके इस्तेमाल के लिए हल्के गर्म पानी में सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) डालें और कुछ देर पांव डुबाकर रखें. आपको जलन से राहत मिलने लगेगी।

अदरक का तेल 


तलवों की जलन से राहत दिलाने में अदरक का तेल काम आ सकता है. इस तेल से तलवों की मालिश करके देखें. अदरक के तेल (Ginger Oil) को दर्द खींचने वाला माना जाता है. ऐसे में किसी और तेल की बजाय कुछ बूंदे अदरक के तेल की पैरों पर डालकर मालिश करने की कोशिश करें. 


Comments