दुमका, गोड्डा और राजमहल के 52 लोकसभा प्रत्याशियों में 9 करोड़पति

दैनिक आवाज न्यूज़ ,रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दुमका, गोड्डा और राजमहल की सीटों पर चुनाव होंगे।



इन सीटों पर कुल 52 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं। गोड्डा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक आनंद झा के पास सबसे अधिक 82,35,10,522 की संपत्ति है।

वहीं दूसरे नंबर पर इसी सीटे से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दूबे के पास 74,69,74,208 की संपत्ति है।

10 पर आपराधिक मामले

गोड्डा, राजमहल और दुमका सीट से किस्मत आजमा रहे 52 उम्मीदवारों में से 10 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें अजित मरांडी (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), लोबिन हेंब्रम(निर्दलीय), अभिषेक आनंद झा (निर्दलीय), बजरंगी महथा (बीएसपी), निशिकांत दूबे (बीजेपी), प्रदीप यादव (कांग्रेस), रामेश्वर मंडल (पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), तिपाल साह (लोकहित अधिकार पार्टी), नलिन सोरेन (झामुमो) और सीता सोरेन (बीजेपी) का नाम शामिल हैं।

करोड़पति प्रत्याशीः

राजमहलः

प्रत्याशी का नाम पार्टी संपत्ति
लोबिन हेंब्रम निर्दलीय 2,35,40,671

सेबेस्टियन हेंब्रम निर्दलीय 1,64,53,613

विजय हांसदा झामुमो 6,20,11,168

गोड्डाः

 अभिषेक आनंद झा निर्दलीय 82,35,10,522

ज्ञानेश्वर झा जागरुक जनमता पार्टी 2,10,41,149

निशिकांत दूबे बीजेपी 74,69,74,208

प्रदीप यादव कांग्रेस 1,59,41,889

दुमकाः

नलिन सोरेन झामुमो 3,67,01,249

सीता सोरेन बीजेपी 8,87,74,388

Comments