BigNews: RBI ने 100 टन सोने की कराई घरवापसी, भारत की तिजोरी में ब्रिटेन से वापस लौटा 100 टन सोना.

 Big Breaking News: RBI ने 100 टन सोने की कराई घरवापसी, भारत की तिजोरी में ब्रिटेन से वापस लौटा 100 टन सोना.


दैनिक आवाज न्यूज, Delhi: आरबीआई ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. विदेश में जमा भारतीय सोने की घर वापसी करवा ली है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन में जमा 100 टन से अधिक सोना भारत वापस लाकर बड़ी सफलता हासिल की है. 1991 के बाद ये पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर सोने को वापस भारत लाया गया है. ये भारतीयों के लिए गर्व का पल है. एक दौर वो भी था, जब भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था.

Comments