सुवेश पांडे बने तीन वार्ड के मुख्य प्रभारी एवं संयोजक: शिव किशोर शर्मा
दैनिक आवाज न्यूज, रांची: आज छात्र क्लब ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक रातु रोड गुप्ता भवन के निकट संयोजक कार्यालय मे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा जी के अध्यक्षता मे संपन्न हुई।बैठक मे क्लब के सभी इकाई बुद्धिजीवी मंच,चिकित्सक मंच,पर्यावरण मंच,मानव कल्याण मंच,साधना मंच,खेल कुद एवं कला संस्कृति मंच,बाल गोपाल मंच,हरे राम हरे कृष्ण मंच,श्रमिक कल्याण मंच, प्राद्योगिकी मंच,सामाचार पत्र बिक्रेता मंच,चाय बिक्रेता मंच आदि के प्रभारी,संरक्षक,संयोजक उपस्थित हुए।कार्यक्रम के पूर्व पहले सत्र (प्रातः काल) मधुकम,बाजरा,बूटी मोड़ मे प्रभात फेरी निकालकर लोगों को लोक सभा चुनाव मे अपना मत अवश्य देने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
दुसरे सत्र बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सुवेश कुमार पांडेय को तीन वार्ड 28,वार्ड 31 एवं वार्ड 32
का मुख्य प्रभारी एवं संयोजक नियुक्त किया गया।अब इन तीनो वार्ड के सामाजिक,धार्मिक गतिविधियां इनके देख रेख मे होगी।
मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने कहा शिक्षा,पर्यावरण,स्वास्थ्य चिकित्सा,धार्मिक आयोजन आदि क्षेत्र के सफल संचालन मे सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सुवेश पांडे को तीन वार्ड का मुख्य प्रभारी एवं संयोजक बनाया गया है जल्द ही अन्य वार्डो की भी प्रभारी एवं संयोजक नियुक्त की जायेगी।संरक्षक महेश चंद्रा ने कहा क्लब सामाजिक क्षेत्र मे कार्य करती है लेकिन क्लब परिवार के कुछ लोगों की उपस्थिति बिल्कुल नही है उन्हें जल्द ही क्लब से निष्कासित किया जाएगा।
आज की बैठक मे मुख्यरूप से महेश चंद्रा,राजु महतो,सुभाष कुमार,सुबोध कुमार शर्मा,यूवराज पासवान,त्रिवेणी राणा,गौरी शंकर शर्मा,रमेश पंडित,लक्ष्मण गोप,अनिल चौधरी,विवेक कुमार,शिव कुमार सिंह आदि क्लब के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
विवेक कुमार,
हेल्पलाईन नंबर ; 6207862869

Comments
Post a Comment