भारतीय जनतंत्र मोर्चा के रांची लोकसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी के पास है जाम मुक्ति का फॉर्मूला

मेरे पास जाम से मुक्ति का फार्मूला: धर्मेंद्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के रांची लोकसभा के प्रत्याशी

दैनिक आवाज न्यूज, रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के रांची लोकसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान में जाम की समस्या से मुक्ति के साथ ही नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से लागू करने की बात कही। 

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए उनके पास कई योजनाएं हैं अगर रांची की जनता जनार्दन उन्हें सेवा का मौका देती है तो वह  रांची को जाम मुक्त कर देंगे।

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पानी की सुविधा हर मोहल्ले में दी जाए, इसको लेकर वह काफी गंभीर है क्योंकि रांची के अनेक हिस्सों में पानी नहीं पहुंचता। उनकी प्राथमिकता है कि हर घर में पानी पहुंचे।


धर्मेंद्र तिवारी ने साफ सफाई दुरुस्त करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हर घर के चारों तरफ साफ सफाई रखना अहम है क्योंकि तभी आम जन स्वस्थ रह सकेंगे।


इसके पूर्व आज श्री तिवारी सुजाता कॉलोनी, नामकुम रेलवे स्टेशन, खेल गाँव, बूटी मोड़, बरियातु कॉलोनी समेत अन्य स्थान पर सिलिंडर छाप पर वोट करने का अपील किया.

Comments