उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड" कोल ट्रांसपोर्टिंग तथा "पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग" की यमराज रूपी हाइवे की तेज़ रफ़्तार वाहन मचा रहे हैं आतंक

"उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड" कोल ट्रांसपोर्टिंग तथा "पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग" की यमराज रूपी हाइवे की तेज़ रफ़्तार वाहन मचा रहे हैं आतंक

 जिला रिपोर्टर :आकाश पासवान

दैनिक आवाज न्यूज, टंडवा:-(चतरा) कोल खनन्न की जुगलबंदी ट्रांसपोर्टिंग कम्पनी उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड कोल ट्रांसपोर्टिंग तथा पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग पब्लिक मुख्य मार्गो से कर रही बेधड़क कोल ढुलाई,नियमों का ताक में रखकर सरपट दौड़ रही है जमदूत हाईवे आमरहगीरों के लिए बना है मौत का मंजर! 

♦️राहगीरों को कीड़ा-मकोड़े की तरह समझते हुवे ग्रमीण क्षेत्रों की मार्गों से हाईवे द्वारा हो रही कोल ट्रांसपोर्टिंग।

■ क्यों नहीं होती नियमों की पालन ? मैनेजिंग के नाम पर डकारा जा रहा है रक़म,किसके कारगुजारियों से आमरहगीरों की मौत की मंजर में बनाया जा रहा है निशान।

♦️बड़ी रक़म के चक्कर में कोल ट्रांसपोर्टिंग आमजनमानस एवं अवाम राहगीरों के साथ वोने पोने भाव देकर खेल रही गंदी साजिश।

■ रोज कहीं ना कहीं जमदूत रूपी हाईवे से होती है दुर्घटनाएं,कोल ट्रांसपोर्टिंग के चक्कर में घर के परिवार हो रहे बेघर कौन है इसका जिमेवार।

♦️केरेडारी प्रखंड के ग्राम-पांडु से निकलने वाली कोयले की ढुलाई *उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड कंपनी* द्वारा टंडवा एनटीपीसी बिजली प्लांट में बेधड़क हाईवे से ट्रांसपोर्टिंग किया जा रहा है।

♦️वही दूसरी *पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी* द्वारा टंडवा प्रखंड के आम्रपाली कोल परियोजना से राजधार रेलवे साइडिंग हाईवे से बेधड़क कोल ढुलाई कर रहा है।

हाईवे वाहन से कोल ढुलाई होने से रास्ते में बनी है मोटी परत, धूलकणों की मोटी परत की उड़ने से आमराहगीरों से लेकर स्थनीय ग्रमीणों में पनप रहा है आक्रोश।

■ उड़ते धूलकणों से खास परेशान होकर के ग्रामीणों की होने लगी चर्चा तथा उठने लगी है आवाज़,ग्रमीणों ने कंपनियों तथा विभाग पर सवाल व आरोप लगाते हुवे कहा है कि किसने दे रखी है छूट जिससे राहगीरों से लेकर स्थनीय लोग हैं परेशान।

♦️घनी आबादी क्षेत्रों से कोल ट्रांसपोर्टिंग होने से रोज हो रही है दुर्घटनाएं,कौन है इसका जिमेवारि।

Comments