विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस : पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी की भरपूर मात्रा लें,डॉ.निराला

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यशाला सह निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन।


पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी की भरपूर मात्रा लें,डॉ.निराला

दैनिक आवाज न्यूज, रांची: 29 एवं 30 मई 2024 को द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,द्वारिकानगर महिलोंग में  हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ.एस.के निराला के अध्यक्षता मे प्रथम  दिन *विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस* पर कार्यशाला एवं  दुसरे दिन निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।इस मौके पर छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप मे मौजूद थे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ.निराला ने कहा प्रति वर्ष 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है जिसका मुख्य उद्देश्य है पेट से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाना।उन्होंने कहा स्वस्थ पाचन वाले लोगों में कब्ज,सीने में जलन,सूजन,अपच आदि आदि समस्याएं कम होती है।स्वस्थ जीवन शैली एवं स्वस्थ जीवन के लिए पाचन क्रिया पर विशेष ध्यान देना होगा।पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए विटामिन सी की भरपूर मात्रा,समय पर सोना समय पर जागना,भोजन को हमेशा चबा-चबा कर खाना और पानी आवश्यक मात्रा में पीना चाहिए साथ ही शराब एवं सिगरेट का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए वहीं चिकित्सक मंच  के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने 29 मई विश्व  पाचन स्वास्थ दिवस के शुभ अवसर पर सभी डाक्टरों एवं कार्यशाला मे उपस्थित लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दुसरे दिन आज 30  मई को  द्वारिका हॉस्पिटल मे 

नि:शुल्क  चिकित्सा जांच  शिविर का आयोजन हुआ जिसमे मेदांता हॉस्पिटल के जाने माने प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट)डॉ.विनीत कुमार,नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एंटोनी किस्कू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल सिन्हा,महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.पी.आर. बाखला,मेडिसिन के डॉ.दीपक चौहान आदि आदि डॉक्टरों ने नामकोम,लोवाडीह,टाटीसिलवे, गोंदली पोखर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 155 मरीजों  एवं जरूरतमंद लोगों की जांच की और उन्हें खान-पान रहन सहन एवं मौसमी बीमारियों से बचने के लिए परामर्श भी दिए।इसके पूर्व अस्पताल के कर्मचारियों ने  सभी अतिथियों एवं डाक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया।दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से जनसंपर्क अधिकारी दिवा पासवान,शांति खलखो,शीतल महतो,निशा रजक,विप्लव यादव,बृहस्पति गोप,कंचन  कुमारी,निर्मला कुमारी,प्रतिमा कुमारी,राम मोहन राम सहित छात्र क्लब चिकित्सक मंच के सदस्यों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिवा पासवान

हेल्पलाईन नंबर: 6207862869

Comments