राँची लोकसभा छेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सेठ जी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए चलाया गया जनसंपर्क
जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता सह वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर दुबे ने किया ।
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भाजपा नेता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी के द्वारा किया गया ।
Dainik Aawaz News, Ranchi: आज दिनांक 21/05/2024 को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश , राँची लोकसभा छेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सेठ जी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान कांके रोड स्थित विभिन्न अपार्टमेंट एवं कांके छेत्र के विभिन्न सड़को में चलाया गया ।
अभियान के दौरान श्री राजीव रंजन मिश्रा ने जनता से श्री संजय सेठ जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की एवं जनता से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुँचाया ।
जनसंपर्क अभियान के नेतृत्वकर्ता श्री शंकर दुबे ने जनता को राँची के लोकप्रिय सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सेठ जी के द्वारा किए गए कार्यों एवं योजनाओं को जनता तक पहुँचाया एवं मननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने अब की बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प दिलाया ।
जनसंपर्क अभियान में श्री कैलाश केसरी , पंकज वत्सल , डॉ सौरव चौधरी , आशुतोष द्विवेदी, ओम प्रकाश गुप्ता , विणा श्री , रीता दुबे , रीना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांके छेत्र के लोग शामिल थे ।

Comments
Post a Comment