किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा भी आवश्यक: अमित कुमार

किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा भी आवश्यक: अमित कुमार

दैनिक आवाज न्यूज, रांची:  लोहरदगा जिले के भंडरा, चट्टी स्थित सेक्रेड नॉलेज पब्लिक स्कूल में आज "हाउस डे" बहुत ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया।

 हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें 👉https://youtu.be/e1fv3gcutSA?si=a2HcSphMU3zUGNJN

इस मौके पर मुख्यअतिथि छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक छत्रपाल राम उस्ताद एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक अमित कुमार ने बताया इस तरह  कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में कलात्मक विकास होता है, किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा भी बहुत आवश्यक है।सभी  बच्चों ने रेड,ब्लू,येलो,ग्रीन यूनिफॉर्म मे हाऊस डे प्रतियोगिता में भाग लिया।

ब्लू हाउस के बच्चों के द्वारा जल,बादल,तितली आदि

येलो हाउस के बच्चों के द्वारा सूर्य,मैंगो,पाइन एप्पल आदि,

 रेड हाउस के बच्चों के द्वारा चेरी, टोमेटो,कप,टेलीफोन वाटरमेलन, पेंसिल,स्ट्रॉबेरी आदि 

एवं ग्रीन हाउस के बच्चों के द्वारा पृथ्वी,पेड़ पौधे,साग सब्जी  आदि प्रदर्शित कर इनके महत्व एवं विशेषता को बतलाया गया

साथ बच्चों के बीच हैंड-पेंटिंग कार्यक्रम भी आयोजित कि गई जिसमे येलो हाउस के बच्चे फर्स्ट,ब्लू हाउस के बच्चे सेकंड एवं रेड हाउस और ग्रीन हाउस  के बच्चे संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

बच्चों के प्रतिभा को देखते हुए मुख्यअतिथि शिव किशोर शर्मा ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में झिझक दूर होती है पढ़ाई के प्रति रुझान भी आती है और उनकी प्रतिभा भी निखरती है वहीं संतोष कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक गुलशन कुमार,राहुल सिंह,तुषार खन्ना,नरगिस नाज,नीरू खलखो सृष्टि सिंह,पूजा कुमारी,मार्था लकड़ा,नीलम कुमारी,लक्ष्मी शर्मा  सहित सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अमित कुमार,निदेशक

हेल्पलाईन ; 6207862869

Comments