नामकुम के मारासिली पहाड़ (राजाउलहातू) पर वर्षो से रह रहे लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौ*त हो गयी।
रांची// नामकुम के मारासिली पहाड़ (राजाउलहातू) पर वर्षो से रह रहे लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौ*त हो गयी।
दैनिक आवाज न्यूज : पिछले 15 वर्षों से नामकुम स्थित मारासिल्ली पर्वत, जो शिवलोक धाम से भी जाना जाता है, में नागा साधु महंत लालगिरि एक पुजारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे । वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे ।उन्हें करीब 250 एकड़ में फैले, एक ही विशाल चट्टान, परिसर में स्थित मंदिरों तथा पर्वत पर बने गुफा, जल कुंड एवं चट्टान पर सभी प्रकार की निशानियों की पूरी जानकारी थी। उनके अथक प्रयास से इस पर्वत पे कई विकास हुए।
कल एक कोबरा सांप ने उन्हें डंस लिया। और उनकी मौत हो गई ।
मैं उनसे तीन बार इस शिवलोक धाम पर स्टोरी करने हेतु मिला था। मैं उन्हें अखबार में प्रकाशित लेख की एक कॉपी भी दिया था। मेरी आखिरी मुलाकात 2020 में हुई थी। उसी दौरान मैंने एक इस पर्वत पर एक वीडियो भी बनाया था।
बाबा सालों से इस पहाड़ पर बने एक कमरे रह रहे थे । स्थानीय लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे ।मारासिल्ली पर्वत पर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी उनका काफी सम्मान था। उनकी अस्मिक मृत्यु से नामकुम इलाके में शोक व्याप्त है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।
डॉ० मोहम्मद ज़ाकिर


Comments
Post a Comment