अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

चाय विक्रेता शोभा गुप्ता हुई सम्मानित। 

Dainik Aawaz News: रांची, आज दिनांक 21.05.2024 को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के शुभ अवसर पर छात्र क्लब चाय विक्रेता मंच (यूनिट छात्र क्लब ग्रुप) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।इस मौके पर रातू रोड,पिस्कामोड़,बूटी मोड़,स्टेशन रोड के 19 चाय विक्रेताओं को क्लब की ओर से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।


मौके पर शिव किशोर शर्मा ने कहा पूरे देश मे 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।चाय बेचकर अपना घर परिवार का भरण पोषण करना भी एक सामाजिक कार्य है।इसने जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए।दुकानदार कुछ पैसा लेकर लोगों को चटकदार चाय पिलाते हैं यह भी एक सेवा ही है। 

स्टेशन रोड के महिला चाय विक्रेता सह समाजसेविका शोभा गुप्ता का कहना है मैं सेवा की भावना से यह कार्य कर रही हूं और मुझे अपने कार्य पर गर्व है,मैं खुशहाली के साथ चाय बेचकर ही अपना घर परिवार चला रही हूं। मुझे इस सेवाकार्य मे जरा भी झिझक नहीं है।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से झरना नंदी,पंकज कुमार,सुबोध कुमार शर्मा,विवेक कुमार,दिलीप गुप्ता,कृष्ण गुप्ता,कौशल कुमार,पिंटू साव,मंटू जी आदि आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिव किशोर शर्मा,

Mob;6207862869

Comments