चतरा जिला: एक वर्षो से जल मीनार खराब,पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों

चतरा जिला: एक वर्षो से जल मीनार खराब, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों


केवल स्टेक्चर खड़ा कर संवेदक फरार, पुराने चापानल में मोटर डाल किया वारे न्यारा


दैनिक आवाज न्यूज, चतरा: लावालौंग, प्रखंड के रिमी पंचायत के रिमी–टिकुरटांड में दामोदर भुईयां के घर के पास बना सोलर आधारित जल मीनार पिछले एक वर्षो से बेकार पड़ा हुआ है। वैसे में 50 घर के परिवारों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। बताया गया कि जिस हैंड पंप से जल मीनार में कनेक्शन दिया गया हैंड पंप भी खराब हो गया और जल मीनार पिछले एक वर्षो से बेकार साबित हो रहा है। वैसे में गांव के ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन उपायुक्त चतरा से जलमीनार संवेदक के विरुद्ध कारवाई करते हुए जल मीनार को दुरुस्त करने की मांग किया।

Comments