Dainik Aawaz News: रांची। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बोकारो में भाजपा के धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में दोपहर 12:35 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं मंगलवार को ही जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में सभा करेंगे। इन सभाओं में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन भी रहेंगे।
ढुल्लू महतो के समर्थन में 22 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
इधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी 22 मई को गोड्डा और रांची में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
रांची के नामकुम स्थित हाइटेंशन मैदान में दोपहर एक बजे पार्टी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी।
वहीं गोड्डा के मेला मैदान में दिन के साढ़े दस बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में इंडिया गठबंधन के समर्थकों का जुटान होगा।
इसी बीच 22 या 23 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धनबाद आने की खबरें है।
कहा जा रहा है कि 22 या 23 मई को योगी आदित्यनाथ धनबाद संसदीय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में समर्थन और वोट मांगेंगे।

Comments
Post a Comment