पथ निर्माण विभाग की करें तारीफ या है उसकी लापवाही, वाह हमर झारखंड

 84 करोड़ की लागत से बन रही मतकमा से चुटुपाली तक की सड़क को बिना पेड़ हटाये किया जा रहा कार्य

दैनिक आवाज न्यूज, रामगढ़/भदानीनगर : भदानीनगर ग्रामीण क्षेत्र को रांची शहर से जोड़ने को लेकर 25 किलोमीटर बन रही सड़क को ठेकेदार द्वारा बिना पेड़ हटाये कालीकरण कर दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


जो एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में ठेकेदार के प्रति काफी नाराजगी है। मतकमा चौक से चुटुपालू टोल प्लाजा तक हो रहे सड़क निर्माण में कोड़ी गांव के बाजार के समीप ठेकेदार द्वारा सड़क का कालीकरण कर दिया है, वह भी सड़क के बीचो-बीच पेड़ छोड़कर। जबकि पेड़ो को चिन्हित किया गया है। बावजूद उसे हटाये हुए सड़क बना दी गई है। सड़क के बीच में सिमर व जामुन का पेड़ है।


स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड अंतर्गत मतकमा चौक से चुटुपालू भाया सांकी एवं कोड़ी बाजार से चिकोर सुद्दी तक 25 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। जिसकी लागत 84 करोड़ 77 लाख रुपये है। इसका निर्माण कार्य केके बिल्डर्स द्वारा किया जा रहा है। इस सड़क से चिकोर, निम्मी, पाली, सांकी, सुद्दी, दाड़ीदाग, कोड़ी, कडरु, जोबो, खपिया, बारीडीह आदि अन्य गांव के सैंकड़ो लोग आते-जाते हैं।




Comments