हंटरगंज में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में तेजस्वी ने मांगा वोट
प्रधान मंत्री मुद्दा पर नही मुद्दा विहीन बात करते हैं
दस सालों में किए गए कार्यों को नही गिनाते बल्कि हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद की बात करते हैं : तेजस्वी यादव
भाजपा संविधान को बदलने के लिए चार सौ पार सीट मांग रही है : के एन त्रिपाठी
Dainik Aawaz News, चतरा: जिला के प्रखण्ड हंटरगंज के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में इंडिया गठबंधन के द्वारा एक बड़े चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस चुनावी सभा को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पुराने अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। बल्कि हिन्दू मुस्लिम हिंदुस्तान पाकिस्तान दंगा फसाद और समाज में नफरत फ़ैलाने वाला बात करते हैं। उन्हें देश की जनता दस सालों तक देश चलाने का अवसर दिया इस पर उन्हें बात करनी चाहिए की देश में कितने बेरोजगारो को रोजगार दिया गया। शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ के क्षेत्र में किया उपलब्धि रही। मुद्दे पर इनलोग बात नहीं करते बल्कि भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है। देश में नफरत फैला कर वोट लेकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। लेकिन देश की जनता देश के सबसे बड़े झूठे प्रधानंत्री को दस वर्षों से देख रही है। इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देश में बेरोजगारी दूर किया जायेगा। प्रतेक वर्ष एक करोड़ बेरोजगारो को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिहार में 17 महीने में संविदा की नौकरी को समाप्त कर लाखों बेरोजगारों को नौकरी देने का कार्य किया हूं। उन्होंने कहा कि कमर में दर्द है डाक्टर ने रेस्ट करने का सलाह दिया है तो डाक्टर को कहा कि तब तक तो चुनाव समाप्त हो जायेगा। जब देश का प्रधानमंत्री रोड शो पर उतर गए हैं तो हम भी हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर के तरह उड़ा रहा हूं और सैंकड़ों जन सभा अब तक कर चुका हूं। जब वह अपने पैमाने से नीचे आ गए हैं तो मैं भी रेस्ट करना छोड़ दिया हूं और देश के जनता के लिए समर्पित हूं। वे चतरा लोकसभा के महा गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में लोगों को वोट करने का अपील करते हुए नजर आए। उन्होंने ने कहा कि मोदी जी जब चुनावी में प्रतिस्पर्धा में असफल हो रहे हैं तो विपक्ष के नेता के पीछे सीबीआई, ईडी को लगा कर झूठे मुकदमे में हेमंत सोरेन और केजरीवाल को जेल भेजने का काम किया गया है, इसका जवाब लोकतंत्र में वोट के जरिए जनता देगी।
जनता के सहयोग से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गैस के दाम आधे दाम पर मिलेगा। शिक्षा स्वास्थ चिकत्सा और बिजली मुफ्त की जाएगी। इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशक्त कदम उठाए जाएंगे। सभी को समानता का अधिकार और संवैधानिक अधिकार जो प्राप्त हैं उसे दिलाने का कार्य किया जायेगा। जबकि चतरा संसदीय क्षेत्र के लोक सभा उम्मीदवार कृष्णानंद त्रिपाठी ने बड़े बाक अंदाज में जन सैलाब को विनर्मता से संबोधित करते हुए कहा कि यह आपका भाई हर समय हर दुख सुख में खड़ा रहेगा। एक बार मौका दें शिकायत का मौका नही दूंगा। आज देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है देश और संविधान को बचाने के लिए एक एक वोट कांग्रेस के पक्ष में दें। इसी आशीर्वाद वचन का मैं कीमत देश की सुरक्षा और संविधान की रक्षा के लिए मांग रहा हूं। आज बाबा साहेब के द्वारा रचित संविधान को बदलने के लिए चार सौ पार सीट मांगा जा रहा है। संविधान की केशव प्रसाद मौर्या की खंड पीठ ने उल्लेख किया है कि संविधान मूल भूत ढांचा किसी कीमत में नही बदला जा सकता जब तक एक तिहाई बहुमत हासिल न हो। इसी लिए चार सौ पार का नारा जोर शोर से दिया जा रहा है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है महागठबंधन के नेता संविधान बदलना तो दूर उन्हें वहां तक पहुंचने नही देंगे। यह चुनाव भाजपा संविधान बदलने के लिए लड़ रही है और महागठबंधन संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है। संविधान ने जो नागरिकों को अधिकार दिया गया है उसे भाजपा छीनने का प्रयास कर रही है। यह लड़ाई हम सब की लड़ाई है और उसे मिल जुलकर लड़ने की जरूरत है। किसी के बहकावे में न आकर हाथ का साथ दें। यह साथ कभी नही छूटेगा।
सभा को राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, सिमरिया के राजद के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ, राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, रश्मि प्रकाश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, अब्दुस्सुभान, प्रखण्ड बीस सूत्री उपाध्यक्ष वकील खान, सीपीआईएम जिला मंत्री राजकुमार यादव, प्रखण्ड प्रमुख ममता कुमारी, आभा ओझा के अतिरिक्त दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, राजद प्रखड़ अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष चंद्र देव यादव, मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव, मनीष यादव, शीतेश्वर यादव, मुकेश चौधरी, कपिल यादव, जिप सदस्य सुरेश पासवान, जय राम भारती, बढ़ो भारती, दीपा भारती, सरजू गांझु, नंद किशोर दांगी, रामसौरूप पासवान, नंद किशोर दांगी, रनू दास, चंद्रिका यादव, हारून रशीद, डा मुर्तुजा डोमन यादव, चैतू यादव केदार चौधरी, हैदर अली के अतिरिक्त दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments
Post a Comment