Dance Jharkhand के बच्चों के बीच भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर ने चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"

डांस झारखंड के बच्चों के बीच भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर ने चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"


दैनिक आवाज न्यूज, Ranchi: आज दिनांक 19 मई 2024 दिन रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों को रक्षा के लिए रातु रोड स्थित डांस झारखंड नृत्य संस्थान के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के बीच" पक्षी बचाओ अभियान" चलाया गया।


इसमें भीषण गर्मी में पक्षियों सहित अन्य बेजुबान प्राणियों को दाना पानी देने की अपील भी की गई।


मौके पर  छोटे छोटे बच्चों एवं अभिभावकों के बीच पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सैकड़ों सिकोरे बाटे गए।साथ ही यह संकल्प दिलाया गया कि सब अपने अपने घरों पर सिकोरे रख कर पक्षियों को दाना पानी देकर उनकी रक्षा के करने में अपना योगदान देंगे।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी आदि संयुक्त रूप से उपस्थित थे।


इस अवसर पर डांस झारखंड के निदेशक राम कुमार, सुजाता कुमारी, रोहन लोहरा, उमेश कुमार के अलावे सैंकड़ो डांस झारखंड के सदस्यगण उपस्थित थे।


Comments