Guru Kripa Public School, Ranchi में आशीर्वाद समारोह मनाया गया, सृष्टि,अर्पिता बनी विद्यालय टॉपर

Guru Kripa Public School, Ranchi में आशीर्वाद समारोह मनाया गया,  सृष्टि,अर्पिता बनी विद्यालय टॉपर

Dainik Aawaz News, रांची:  गुरुकृपा पब्लिक स्कूल, दयालनगर, रांची मे आशीर्वाद समारोह मनाया गया। इस समारोह के मुख्यअतिथि सेल्स टैक्स पदाधिकारी नवीन प्रसाद साहू,विशिष्ठ अतिथि शिक्षा विभाग के राजेंद्र प्रसाद एवं छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा मौजूद थे।सभी अतिथियों का स्वागत गुरुकृपा पब्लिक स्कूल के निदेशक रत्नेश कुमार सोलंकी एवं सचिव नीतू सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस वर्ष (सत्र 2023-24) मे दसवीं के परिणाम घोषित हुए जिसमें इस विद्यालय के काफी छात्रों ने विशेष उपलब्धियां हासिल की है।इसी उपलब्धियां के उपलक्ष्य में विद्यालय में आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें

सृष्टि कुमारी और अर्पिता ओशमी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में पहले स्थान पर रही। जबकि सोनम सिंह ने 83 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय और वैभव जायसवाल ने 71.6 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया

 मौके पर मुख्यअतिथि नवीन प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में  कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और सफलता प्राप्त करने के लिए एक गोल होना चाहिए साथ ही जीवन को ऑर्गेनाइज तरीके से और एक जिद के साथ जीना चाहिए ताकि जीवन में विद्यार्थियों को हमेशा सफलता मिलती रहे।

विद्यालय के निदेशक रत्नेश कुमार सोलंकी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहे।क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने छात्रों के अच्छे रिजल्ट के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया एवं सभी सफल छात्रों को बधाई दी।


आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वप्निल सिंह सरस,विक्की घोष,पायल चक्रवर्ती,पूनम प्रसाद,पूनम सिंह,तराना प्रिया,प्रीति कुमारी,मौसमी घोष,पूनम मिश्रा,नीता सहदेव,इंद्राणी कुमारी,निशा शहदेव,साथी बनर्जी,रिंकी पांडे,सुजाता तिवारी, मधु सिंह,प्रियंका कुमारी,एकता, अंकिता डे सरकार,अनिता राय, राम प्रवेश दुबे,जयंत कुमार,राज साहू,विवेक कुमार शर्मा,मेरी कंदूलना,रानी किंगर आदि आदि शिक्षक,शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का आकर्षक योगदान रहा।

गरिमा सिंह ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तथा रत्नेश कुमार सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Comments