रांची: कांके, रातु, अरगोड़ा, शहर समेत 9 CO को रांची डीसी ने किया शो कॉज
Dainik Aawaz News, Ranchi : रांची जिले के कई अंचल आधिकारी (CO) म्यूटेशन के मामले निष्पादित करने में सुस्त हैं. अंचलाधिकारियों की इस सुस्ती पर जिले के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने नाराजगी जाहिर करते हुए छह अंचलाधिकारी को शोकॉज किया है. इस बाबत पत्र जारी किया गया है. डीसी की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि समीक्षा क्रम में पाया गया है कि अंचल में काफी सारे म्यूटेशन के मामले लंबित है. जबकि झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के अनुपालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है.इसके बावजूद म्युटेशन के मामलों का ससमय निष्पादन नहीं करना सुस्ती-लापरवाही को दर्शाता है. डीसी ने स्पष्टीकरण में पूछा है क्यों नहीं झारखंड सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 अंतर्गत विलंब के लिए दोषी मानते हुए अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत अर्थदंड अधिरोपित की जाए.डीसी ने जिन अंचल अधिकारियों को शो कॉज किया है उन्हें ससमय अपना जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया है. दरअसल 30 दिन व उससे ज्यादा समय से शहर अंचल , कांके अंचल, रातु अंचल, हेहल अंचल, बुंडू अंचल, अरगोड़ा अंचल, ओरमांझी अंचल, नामकुम अंचल, मांडर अंचल, बड़गाई अंचल में मामले लंबित हैं.



Comments
Post a Comment