महिला समिति के माध्यम से बैंक और एजेंट की मिलीभगत से एक ही आदमी का कई लोन खाता खोलकर लाखो को घोटाला

महिला समिति बनाकर लिया विश्वास में, और बैंक और एजेंट की मिलीभगत से एक ही आदमी का कई लोन, खाता खोलकर लाखो को किया घोटाला।


दैनिक आवाज न्यूज, रांची:  नुरेजा खातून पति तबारक मिर्धा, देवर किताबुल मिर्धा, सिजाबुल मिर्धा, समीउल मिर्धा एवं बहन महजबी मिर्धा, नूरजहाँ मिर्धा एवं भाई अजहर खान, पता ग्राम अटरिया, पोस फोरी, थाना- गुमला, झारखण्ड ने पूरे परिवार सहित मिलकर गाँव के 70 औरतों के नाम से महिला समिति से फर्जी तरीके से लोन लेकर ठगी का मामला सामने आया है। जो कि 20 साल से पहाड़ी मोहल्ला बड़ागांई थाना, सदर जिला रांची में रहती थी और आस पड़ोस के लोगों से बहुत अच्छे से घुल मिल गयी थी।

 जिसके कारण से सभी लोग उसपर भरोसा करते थे। नुरेजा खातून ने मुक्तभोगियों को लोन दिलाने के नाम पर पेपर लेकर उनके नाम से अलग-अलग बैंकों से लोन खुद उठा लिया। पिछले 5-6 वर्षों से ये लोन का काम करने लगी थी और पुरे परिवार सहित मिलकर गाँव के कई औरतों के नाम से महिला समिति से फर्जी तरीके से लोन उठा ली थी और दिनांक  28  मई 2024 को रात  में अपना घर जमीन बेच कर भाग गए।  

इस संबध में मुक्तभोगियो ने सदर थाना,रांची में लिखित शिकायत दर्ज कर करवाई की मांग की। इस ठगी के मुक्तभोगी लक्ष्मी देवी, रवीना खातून, रोशन आरा, हसीना खातून, मुस्तरी खातून, नूरजहां खातून, रानी उरांव, पर्मिला उरांव समेत सैंकड़ो मुक्तभोगी मौजुद थी।

Comments