जीत मंत्रा शैक्षणिक संस्थान विजेताओं को विधायक सी.पी. सिंह ने किया सम्मानित, शिव किशोर शर्मा
दैनिक आवाज न्यूज, रांची: जीत मंत्रा शैक्षणिक संस्थान के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्यअतिथि स्वरूप पूर्व नगर विकास मंत्री (झारखंड सरकार )सह रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी.सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक रविंद्र प्रसाद चौरसिया की गरिमामई उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम में विधायक सी.पी.सिंह एवं अन्य अतिथियों ने फुटबॉल,क्रिकेट टीम के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को,मेडल,मोमेंटो एवं अन्य पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन रातू रोड काली मंदिर के सामने गैलेक्सी मॉल के निकट संपन्न हुआ।मौके पर सी.पी.सिंह ने कहा झारखंड के अनेक प्रतिभावान खिलाड़ियों ने देश में झारखंड का नाम रौशन किया है,मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना एवं उन्हें बधाई देता हूं।संस्थान के निदेशक जितेंद्र कुमार ने कहा झारखंड के उभरते खिलाड़ियों एवं कलाकारों को यह संस्थान आगे बढ़ाने में कृत संकल्पित है।कुशल एवं विशेषज्ञों द्वारा खिलाड़ियों एवं कलाकारों को मार्गदर्शन दी जाती है।वहीं क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कार्यक्रम आयोजन कमेटी को बधाई दी और कहा क्लब द्वारा ऐसे संस्थाओं को हर संभव मदद की जाएगी ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी को उचित मार्गदर्शन मिल सकें।इसके पूर्व संस्थान द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और मोमेंटम भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा कुमारी,आर्यन राज, अभिषेक कुमार,सोनाली कुमारी, पंकज कुमार,आदिति कुमारी आदि आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जितेंद्र कुमार,डायरेक्टर,
हेल्पलाईन;6207862869


Comments
Post a Comment