मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

राँची :स्मार्ट सिटी परिसर में मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

राजधानी राँची में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी में राज्य का तीसरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खुलेगा.मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज नए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आधारिशला रखी.इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.राँची स्मार्ट सिटी परिसर में गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि नया अस्पताल बनने से राज्य के लोगों को अपने ही राज्य में अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलेगी साथ ही प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तो मिलेगी ही, राज्य के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

Comments