मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए

 मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए ! अब सभी विभाग CM खुद देखेंगे

Dainik Aawaz News रांची: . ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन को लेकर जेल में बंद झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए. आलमगीर आलम के पास ग्रामीण विकास के अलावा संसदीय कार्य विभाग भी था. ये सभी विभाग अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद देखेंगे. यह निर्णय शुक्रवार की शाम लिया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी

Comments