नहीं हो सका निकु महतो का ज्योनिंग
नगड़ी सीओ ने उसके पेपर के Year के कॉलम में Nil लिख दिया
दैनिक आवाज न्यूज, रांची: ज्ञातव्य है कि नगड़ी सीओ 5 जून को नौकरी के कागजात को वेरिफ़ाई कराने गये निकु महतो के पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए थे और उससे बदसलूकी किए थे, इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीओ ने उसे बुलाकर वीडियो मिटा दो नहीं तो कैरियर ख़राब कर देंगे बोलकर उसके कागजात पर हस्ताक्षर कर दिये थे।
परंतु चालाकी से उसके कैरियर को बर्बाद कर दिये सीओ साहब ने,
उसके पेपर को वेरिफ़ाई तो कर दिये परंतु कितने वर्ष से जानते हैं वाले कॉलम में nil लिख दिये जिससे उसका ज्योनिंग नहीं हो पाया।
*उपायुक्त के आदेश की भी धज्जियाँ उड़ा दी नगड़ी सीओ ने*
राँची उपायुक्त ने आदेश दिया था की इस पर त्वरित करवाई करें और साथ ही साथ टिप्पणी भी की थी कि सार्वजनिक पद पर रहने वाले को व्यवहार कुशल होनी चाहिए। लेकिन नगड़ी सीओ ने सभी को बता दिया कि वो जनता के अलावा उपायुक्त से भी ऊपर हैं।
सीओ के दलालों ने कुछ यू ट्यूबर के माध्यम से अपने पक्ष में कैम्पीयन चलवा रखा हैं, इस तरह सीओ के पक्ष में 200 रुपये लेकर बोल रहे लोग भी उस लड़के के कैरियर बर्बाद करने के ज़िम्मेवार हैं।
नगड़ी के ग्रामीण पुरज़ोर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं लोगो ने कहा है कि जो लोग सीओ के पक्ष में बात कर रहे हैं उनके काम की जाँच होनी चाहिए।

Comments
Post a Comment