चक्रधरपुर के पास ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई पटरी से उतरी, कई घायल,

BREAKING NEWS

हावड़ा-सीएसएमटी मेल की 18 बोगियां पलटीं।

चक्रधरपुर: झारखंड के चक्रधरपुर में एक बार फिर से बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट सामने आया है। यहां हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि यहीं पर दो दिन पहले एक मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे। वहीं हावड़ा-मुंबई मेल दूसरे ट्रैक से आ रही थी और पहले से ट्रैक पर पड़े डिब्बों से टकरा कई। इस हादसे के बाद कई बोगियां पटरी से पलट गईं। वहीं मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

ये हादसा हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर चक्रधरपुर के पास मौजूद पोल संख्या 219 के पास हुई है। मंगलवार की सुबह हुई घटना में ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। यहां पर मालगाड़ी के पहले से पड़ी हुई बोगियों से टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसके अलावा हावड़ा-मुम्बई रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। फिलहाल इस हादसे में किसी की मौत की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।


झारखंड: चक्रधरपुर डिवीजन में राजखरसवान वेस्ट आउटर और बाराबांबू के बीच चक्रधरपुर के पास सुबह करीब 3:45 बजे ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ARME स्टाफ और ADRM CKP के साथ मौके पर मौजूद हैं। 6 लोग घायल हुए हैं। रेलवे मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया है: भारतीय रेलवे



झारखंड: चक्रधरपुर के पास ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई पटरी से उतर गई। 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 को मामूली चोटें आईं हैं, जिनका मौके पर ही इलाज किया गया। एक यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

झारखंड सीएम ने ट्वीट कर घायलों को मदद करने का दिया आदेश...


Comments