राज्य के सर्वमान्य जनप्रतिनिधि सत्यानंद भोगता को पांचवी बार मंत्री बनने पर बधाई अनवरत जारी है
दैनिक आवाज न्यूज, चतरा: 15 जुलाई चतरा के विधायक सह झारखंड सरकार लोकप्रिय मंत्री सत्यानंद भोगता पूरे प्रदेश में सर्वमान्य जनप्रतिनिधि बन गए हैं। मंत्री सत्यानंद भोगता चतरा जिले के दो दिवसीय दौरे के बाद देर रात रांची के लिए रवाना हो गये. आज सुबह रांची स्थित मंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत आम जनता से मुलाकात का सिलसिला जारी रहा. मंत्री सत्यानंद भोगता को पांचवीं बार मंत्री बनने पर रांची में राज्य के विभिन्न जिलों के लोगों द्वारा बधाई देने और गुलदस्ता देने का सिलसिला अनवरत जारी है.
मालूम हो कि मंत्री सत्यानंद भोगता 2000 ई. से चतरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व प्रारंभ किया. बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर सत्यानंद भोगता 34177 वोट पाकर जीते. उन्हें कुल वोटों का 45.18% वोट मिले. राजद के जनार्दन पासवान 6495 वोटों से हार गये थे. राजद के जनार्दन पासवान को कुल 27682 वोट मिले थे. जनार्दन पासवान को कुल पड़े वोटों में से 36.59% वोट मिले थे. 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार के रूप में सत्यानंद भोगता ने एक लाख एक हजार 710 रिकॉर्ड वोट हासिल किया।इन्हें कुल मतदान का 46.41% वोट हासिल कर जीत दर्ज किया और 24055 मतों से बीजेपी उम्मीदवार जनार्दन पासवान को करारी शिकस्त दी। जनार्दन पासवान को कुल 77655 वोट यानी 38.34% वोट मिले थे. मंत्री सत्यानंद भोगता ने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा सक्रिय भूमिका निभायी है. यही कारण है कि सत्यानंद भोगता ने सबसे लंबे समय तक चतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. झारखंड सरकार में चतरा से विधायक के रूप में पांच बार मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. जिले के चतरा और सिमरिया दोनों विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. लेकिन केंद्र सरकार द्वारा भोगता जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दे दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल सत्यानंद भोगता बल्कि भोगता से जुड़ी जातियां भी चतरा और सिमरिया विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। हर दिल अजीज जन प्रतिनिधि सत्यानंद भोगता भी आगामी चतरा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. जिसकी कसक चतरा की जनता को सताने लगी है।
चतरा की जनता की भावनाओं को देखते हुए मंत्री सत्यानंद भोगता आगामी विधानसभा चुनाव में रश्मि प्रकाश को भावी उम्मीदवार के रूप में पेश कर चतरा की जनता के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश कर रहे हैं. आजादी के बाद पहली बार चतरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर महिला विधायक के रूप में रश्मि प्रकाश को मिलने की प्रबल सम्भावनाओं को देखते हुए महिलाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। महिला विधायक बनकर रश्मि प्रकाश, चतरा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेंगी. मंत्री सत्यानंद भोगता की दिनप्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण रश्मि प्रकश की जीत आगामी विधानसभा चुनाव में लगभग तय माना जा रहा है।


Comments
Post a Comment