तालाब से मिला मां बेटी का शव, हत्या की आशंका. हालाकि यह हत्या है या आत्महत्या?

 तालाब से मिला मां बेटी का शव हत्या की आशंका

File Photo


Dainik Aawaz News, बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने साड़म गांव स्थित एक तालाब से एक महिला व उसकी तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है । शव की शिनाख्त साड़म गांव के ही (29) वर्षीय संगीता देवी (पति डबलू यादव) व उसकी ढाई वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में की गई। शव देखने से प्रतीत होता है की दोनों की अन्यंत्र हत्या कर शव तालाब में फेका गया है। शव की सूचना पर पहुंची बुढ़मू पुलिस ने दोनों मां बेटी के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स  भेज दिया है। हालाकि यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस

घटना की विस्तृत छानबीन में जुट गई है ।

इधर घटना की सूचना पाकर पहुंचे महिला के परिजनों ने पति सहित सास, ससुर , भैसुर  गोतनी तथा देवर पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना व सोची समझी साजिश के तहत हत्या करने का आवेदन बुढ़मू थाना को दिया है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति डबलू यादव को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


परिजनों का क्या है आरोप :


मृतक महिला के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन दहेज की मांग को लेकर संगीता को उसके पति व ससुराल वाले प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे।

जिसे लेकर कई बार सामाजिक समझौता भी किया था।

रविवार को संगीता अपने मायके बुढ़मू के कोटारी आई हुई थी। वहां पर भी उसका पति डबलू उसके साथ मारपीट किया। और जबरदस्ती उसे अपने घर साडम ले गया और रात्रि में अपने परिजनों से मिलकर दोनों मां बेटी  की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।

वही दोनों मां बेटी की मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। इधर बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने कहा कि दोनों की मौत हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि जाँच पड़ताल किया जा रहा है।

Comments