रामगढ़ के नए एसपी डॉ विमल कुमार ने किया पदभार ग्रहण
Dainik Aawaz News, रांची : जिले के नए पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने शुक्रवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। रामगढ़ के निवर्तमान एसपी पीयूष पांडे को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। उनकी जगह में डॉ विमल कुमार को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है. शुक्रवार को रामगढ़ के नये एसपी ने योगदान दिया. निवर्तमान एसपी पीयूष पांडे ने जिले के नये एसपी को बुके देकर स्वागत किया. डॉ विमल कुमार इससे पूर्व सरायकेला के एसपी थे. राज्य पुलिस सेवा से प्रमोट होकर आईपीएस बने डॉ विमल इससे पूर्व सरायकेला एसपी के पद और तैनात थे. गृह क्षेत्र में तैनाती के वजह से उनका तबादला किया गया. लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तबादला किया गया था।

Comments
Post a Comment