बरियातू डाढ़ा के डुमरी टोला में मृतक के परिजन से मिले एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित

बरियातू डाढ़ा के डुमरी टोला में मृतक के परिजन से मिले एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार 

 


दैनिक आवाज न्यूज, लातेहार: बरियातू थाना अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के डुमरी टोला निवासी रविन्द्र उरांव 35 वर्ष पिता लालसहाया उरांव की  सड़क दुर्घटना में  मृत्यु हो गए थी। घटना  बीते मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड के सेरेगड़ा पंचायत के  सवासार के पास हुए हाइवा एवं टेलर के टक्कर में  हाइवा ड्राइवर रविन्द्र उरांव अत्यन्त गंभीर रूप से घायल हो गया था और  सीरियस कंडीशन में बेहतर इलाज के लिए  रांची रिम्स  रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरा उसकी मृत्यु हो गई ।  घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता सह  अनुसूचित जाति मोर्चा लातेहार जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पीड़ित परिवार के घर जा कर मृतक की पत्नी रीता देवी पिता लालसहाया उरांव बच्चे और घर के अन्य परिवारों से मिल सांत्वना व्यक्त किया और भाजपा परिवार के तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  मृतक अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गया। उनके तीन बच्चे थे जिसके लालन पालन के लिए परिवार की मुश्किलें बढ़ गए ।    अमित कुमार ने प्रशासन से मांग किया कि इस पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी लाभ दिया जाए

। मौके पर  लालसहाया  उरांव बलजीत  उरांव बीरेंद्र उरांव रीता देवी  अनीता देवी  सोहनती देवी मनिता कुमारी प्रेम उरांव रोशन  उरांव जागो देवी मुनिता कुमारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments