झारखंड छात्र परिषद के तत्वावधान में शिक्षा एवं रोजगार के विषय मे परिचर्चा, "सबको शिक्षा सबको रोज़गार"

सबको शिक्षा सबको रोज़गार

दैनिक आवाज न्यूज, रांची: दिनाँक 021/07/2024 को झारखंड छात्र परिषद के तत्वावधान में शिक्षा एवं रोजगार के विषय मे  परिचर्चा  का आयोजन किया गया ।

परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष , झारखंड श्री अमर बाउरी एवं श्री राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित थे । 

परिचर्चा की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई ।

परिचर्चा की अध्यक्षता श्री पीयूष आनंद ने की , संचालन श्री राकेश सिंह ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्योति शंकर साहू ने दिया । 



परिचर्चा में शिक्षा में व्यापक सुधार एवं ग्रामीण छेत्र में शिक्षा का विस्तार तथा राज्य के युवाओं को रोजगार का अवसर कैसे मिले इसपे परिचर्चा की गई । जिसमें युवाओं से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पे चर्चा करते हुए झारखंड छात्र परिषद के द्वारा छात्रों एवं युवाओं के सुझावों के आधार पर  एजेंडा तय किया गया 


शिक्षा नीति में सुधार के लिए उठाए जानेवाले आवश्यक कदम:-

1. प्रखंड स्तर पर स्कूल व कॉलेज की व्यवस्था हो ताकि गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए शहर न जाना पड़े।

2. प्रखंड स्तर पर एक हाईटेक लाइब्रेरी की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

3. राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों में पढ़ाये जानेवाले पाठ्यक्रमों की वीडियो रिकार्डिंग कर यूट्यूब पर डाला जाए ताकि सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी राज्य के बेहतरीन प्रोफेसरों की योग्यता एवं अनुभवों का लाभ मिल सके।

4. प्राइवेट स्कूलों के अवैध फीसवृद्धि एवं मनमाने ढंग से किताब बेचकर पैसे उगाही करने पर रोक।

रोजगार नीति में सुधार के लिए उठाए जानेवाले आवश्यक कदम:-

1. प्रखंड स्तर पर रोजगार का सृजन एवं समन्वय जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

2. पेपरलीक एवं अवैध तरीके से नौकरियों की दलाली करनेवालों के खिलाफ कड़े कानून बनायें जाएँ एवं तय सीमा के भीतर सजा हो।

3. बेरोजगारी भत्ता अनिवार्य किया जाए।

4. ग्रामीण लोगों को व्यापार के ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट आदि से अवगत कराना तथा इन प्लेटफॉर्म पर उनका रजिस्ट्रेशन प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से कराया जाना ताकि स्वरोजगार को विकसित किया जा सके।

परिचर्चा के आए छात्र प्रतिनिधियों को बताओ को श्री अमर बाउरी जी ने ध्यानपूर्वक सुना एवं समस्याओं एवं उनके समाधानों पर विचार-विमर्श किया ।

श्री अमर बाउरी ने परिचर्चा का सम्बोधन करते हुए छात्र प्रतिनिधियों से कहा कि झारखंड छात्र परिषद द्वारा शिक्षा एवं रोजगार विषय मे आए सुझाव को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगी एवं नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन में भी इस विषय को उठाया जाएगा। श्री बाउरी ने कहा कि किसी भी देश की आधारशिला युवा एवं शिक्षा में ही टिकी है वर्तमान सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार में भी मदद मिलेगी ।

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि राज्य में शिक्षा का विस्तार ग्रामीण छेत्र में हो एवं विधान सभा मे शिक्षा पे गंभीर चर्चा कर अलग से बजट का प्रावधान होना चाहिए एवं राज्य के सभी जिला मुख्यालय में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई सुनिश्चित करे ताकि छात्र-छात्राओं को बाहर न जाना पड़े । 

श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य के युवाओं के रोजगार के लोए राज्य सरकार को योजना बनानी चाहिए।आज देश में जरूरत है छात्रों और युवाओं के मुद्दों को समझने की जिसकी पहल झारखंड छात्र परिषद कर रहा है यह अभिनंदनीय है। 

कार्यक्रम में वक्त के रूप में श्री सुनील गुप्ता , श्री उपेंद्र रजक , श्री लंकेश सिंह , साहिल कुमार , प्रवीण उरांव , नवनीत पांडेय , राहुल सिन्हा चंकी मौजूद थे।

परिचर्चा में करण नायक , निभांत सिंह , रोहित कुमार , प्रेम यादव , वेणु गोपाल , सौरव कुमार , अजित कुमार सिंह , राज तिर्की , अभिषेक कुमार , रवि कुमार , सुमित कुमार , गुड्डू कुमार , रितिक कुमार , आर्यमन कुमार , कृष्णा , नंदलाल सहित सैकड़ों छात्र प्रतिनिधियों ने परिचर्चा में अपने अपने विचार व्यक्त किये ।

Comments