कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर, बालूमाथ में मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा

कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर, बालूमाथ में    मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा


दैनिक आवाज न्यूज, लातेहार: बालूमाथ लातेहार कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा लातेहार के तत्वावधान व मंडल अध्यक्ष गंगेश्वर यादव के नेतृत्व में शहीद चौक मुरपा मोड़ से नीलांबर पीतांबर  शहीद स्मारक स्थल तक भव्य मशाल जुलूस और तिरंगा यात्रा निकाला गया।


मशाल जुलूस नीलांबर पीतांबर  स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा मे तब्दील हो गई जहाँ अपने वीर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित की गई और वंदे मातरम के गीत के साथ अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।


आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पंकज सिंह वरिष्ठ अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन पासवान जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि सिंह भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता विजय यादव जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल उपाध्यक्ष पंचानंद पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मंडल मंडल मीडिया प्रभारी प्रमेश पांडे पंकज सिन्हा लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू खेलो इंडिया संयोजक प्रवेश सोनी मंडल मंत्री अखिलेश भोक्ता अरविंद भगत राजेंद्र चावल गजेंद्र हिमांशु अर्जुन साहू जितेंद्र प्रसाद आशीष ओझा लालदेव गंझु विशाल गोलू निर्मल यादव पप्पू यादव अनिल प्रजापति आनंद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments