राज्य के गिग वर्कर्स को उचित अधिकार के साथ साथ सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता - सत्यानन्द भोगता

राज्य के लोकप्रिय माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी ने "Conclave on Gig Workers - Social Security & Minimum Remuneration Promoting Work in Jharkhand" पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का किया विधिवत शुभारंभ

राज्य के गिग वर्कर्स को उचित अधिकार के साथ साथ सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता - सत्यानन्द भोगता


दैनिक आवाज न्यूज, रांची: राज्य के लोकप्रिय माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी आज राँची स्थित होटल रेडीसन ब्लू में श्रम नियोजन विभाग के द्वारा "गिग वर्कर्स के सामाजिक सुरक्षा व न्यूनतम पारिश्रमिक पर झारखंड में अच्छे कार्यों को बढ़ावा" पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री भोगता जी ने कहा कि राज्य में गिग वर्कर्स के लिए उचित एवं न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कानून लाया जा रहा है जो सम्भवतः देश में ऐतेहासिक और पहला राज्य झारखंड होगा। इस कार्यशाला के माध्यम से गिग वर्कर्स के लिए उचित न्यूनतम वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा के माध्यम से राज्य केंद्रित नीति निर्माण को तेजी गति प्रदान करना है।

 इसके उपरांत माननीय मंत्री श्री भोगता जी ने अपने कर कमलों से कई युवा युवतियों को विभिन्न कम्पनियों का ऑफर लेटर भी प्रदान किया। साथ ही राज्य भर के विद्यार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से लगभग ग्यारह करोड़ रुपए की राशि छात्रवृत्ति के रूप में हस्तांतरित किया। उक्त कार्यशाला कार्यक्रम के दौरान मोटो कण्टरी आई एल ओ डायरेक्टर श्रीमति मिचिको, श्रम विभाग सचिव मुकेश कुमार, कर्नाटक श्रम विभाग अपर सचिव डॉ जी. मंजुनाथन, तेलांगना श्रमायुक्त डॉ ए. गंगाधर, श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा, श्रम संगठनों के प्रतिनिधि गण, गिग वर्कर्स प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Comments