Big Breaking News
सिंगर राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान की दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Dainik Aawaz News, दुबई: पाकिस्तान के मशहूर संगीतकार राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार करने से जुड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पूर्व प्रबंधक की ओर से मानहानि की शिकायत पर सोमवार को दुबई में उन्हें गिरफ्तार किया गया। राहत फतह अली खान ने कई भारतीय फिल्मों में भी आवाज देते रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खान सोमवार सुबह लाहौर से दुबई पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इमीग्रेशन केंद्र में पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शिकायत पर पूछताछ और औपचारिक आरोपों के लिए बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि सिंगर ने इस विवाद को एक वीडियो शेयर कर खत्म कर दिया।

Comments
Post a Comment