मनन विद्या स्कूल के छात्र की जुमार नदी में डूबने से हुई मौ*त

मनन विद्या स्कूल के हॉस्टल से घूमने निकले 4 से 5 छात्र, एक छात्र की डूबकर मौत


रांची। घूमने के इरादे से स्कूल हॉस्टल की बाउंड्री वाल फांद 4-5 दोस्त निकले। स्कूल के पीछे वाले रास्ते से सड़क तक पहुंचने के लिये उन्हें जुमार नदी को पार करना था।


नदी पार करते वक्त उनमें से एक छात्र डूब गया। इस बात की फैली खबर के बाद स्कूल प्रशासन में तहलका मच गया। डूबने वाले छात्र की पहचान पीयूष कुमार के रूप में हुई। वह रांची के मनन विद्या स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता था। वह गया का रहनेवाला था। वह यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना को लेकर बच्चे के घरवालों को खबर कर दी गई है। उसके पिता मंटू सिंह और अन्य रिश्तेदार रांची मनन विद्या स्कूल पहुंच चुके है। 

स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही देखने को मिली, हॉस्टल की वार्डन कुछ भी बताने को तैयार नहीं। वहीं दूसरी तरफ NDRF बच्चे को खोजने में जुटी है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को घटना का ज़िम्मेदार ठहराया है।

एक स्कूल के हॉस्टल से बच्चे रात में निकल जाते हैं और प्रबंधन को पता भी नहीं चलता है, आखिर बच्चे हॉस्टल से भागना क्यों चाहे?  क्या थी वजह?  क्या हॉस्टल में थी कुछ लापरवाही? बाकी बच्चों से पूछताछ नहीं करने दे रहा प्रबंधन। माता पिता परेशान।

Comments