रांची जिला ई रिक्शा यूनियन का राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन

रांची जिला ई रिक्शा यूनियन का राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन  का कार्यक्रम संपन्न हुआ


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 05.08.24 को  झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ, रांची झारखंड प्रदेश रांची जिला ऑटो चालक यूनियन, रांची जिला ई रिक्शा यूनियन का संयुक्त रूप से दिनेश सोनी एवम अर्जुन यादव के नेतृत्व में राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

आज के इस कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र पांडे एवं सुनील सिंह ने किया। संयुक्त संगठन के द्वारा प्रमंडलीय कमिश्नर से मिलकर आर.टी.ए द्वारा थोपे गए काला कानून के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। कमिश्नर महोदय के द्वारा तत्काल प्रभाव से आर.टी.ए द्वारा लागू सभी काले कानून को अगले बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया एवं आश्वासन दिया गया है कि हमारी मांगों के समर्थन में विचार कर आगे बैठक के बाद ही कोई कार्यवाही होगी। ई रिक्शा को 3000 से 25000 तक फाइन रांची नगर निगम के द्वारा काटा जा रहा है इस संदर्भ में पूर्व में नगर आयुक्त से महासंघ ने मुलाकात किया था उन्होंने इस पर रोक लगाने हेतु आश्वासन दिया था परंतु अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। 

यातायात प्रशासन द्वारा अभी भी ई रिक्शा चालकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व निर्धारित हड़ताल को वापस लिया जाता। आज के इस धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश सोनी, अर्जुन यादव, उत्तम यादव, सुनील सिंह, नागेंद्र पांडे, शैलेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पांडे, रामकुमार सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, पंकज सिंह, बादल थापा, संतोष श्रीवास्तव, पिंकी तिर्की, राजीव कुमार उर्फ गुड्डू, अमित वर्मा, संतोष साहू, नितेश वर्मा, आशीष प्रियदर्शी, गोपाल सिंह, शमीम अंसारी, फिरोज आलम, रंजन कुमार सिंह, दिलीप सिंह, फतेह भारद्वाज, पलामू सिंह इत्यादि हजारों ऑटो चालक मालिक एवम ई-रिक्शा चालक मालिक उपस्थित थे।

आपका विश्वासी 

अर्जुन यादव अध्यक्ष 

रांची जिला ऑटो चालक यूनियन रांची

Comments