राहुल कुमार पुरवार ने राज भवन में माननीय राज्यपाल से भेंट की

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज उच्च एवं तकनीकि शिक्षा सचिव श्री राहुल कुमार पुरवार ने राज भवन में भेंट की।

उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने उनसे राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि हमारे राज्य के विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो, इस दिशा में विभाग एवं विश्वविद्यालय समन्वय स्थापित कर सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने विश्वविद्यालय में रिक्तियों की समस्या को दूर करने पर भी चर्चा की।

Comments