आइकॉनिक डेंटिस्ट ऑफ द ईयर इंटरनेशनल विजियोनरी अवॉर्ड - 2024 से नवाजे गए डॉ.ललित किशोर

आइकॉनिक डेंटिस्ट ऑफ द ईयर इंटरनेशनल विजियोनरी अवॉर्ड - 2024 से नवाजे गए डेंटल सर्जन डॉ.ललित किशोर।


रांची: किशोर डेंटल क्लिनिक, रांची एवं बोकारो के प्रबंध निदेशक एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संरक्षक प्रख्यात डेंटल सर्जन डॉ.ललित किशोर जी को बिजनस इन भारत संस्था ने  विगत दिनों रांची जिमखाना क्लब मे एक भव्य सम्मान समारोह आयोजन कर दंत चिकित्सा के क्षेत्र मे 12 वर्षों  से सफल एवं उत्कृष्ठ सेवा कार्य के लिए आइकॉनिक डेंटिस्ट ऑफ द ईयर इंटरनेशनल विजियोनरी अवॉर्ड - 2024  से मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

उन्हें यह अवॉर्ड मुख्य अतिथि देश की मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश सिंह,छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस सहित  डॉ. ललित किशोर जी के माता जी यशोदा देवी, पिताजी जगदीश चंद्र महतो,पत्नी स्मित किशोर आदि मौजूद थे।

इस अवार्ड शिरोमणि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रीकांत जी, आलोक सिंह एवं रणधीर जी थे।उन्हें यह अवार्ड मिलने पर छात्र क्लब चिकित्सक मंच,अनेक मित्रगण एवं शुभचिंतकों ने  उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

शिव किशोर शर्मा,

Mob : 6207862869

Comments